Sunday, April 21, 2024

रोना ।। Rona by Manish jakhmi

एक इंसान को नीच व्यक्तित्व से हमेशा बचकर रहना चाहिए, अगर आपका अपना कोई इस प्रवृत्ति का है तो सबसे बेहतर उसके लिए आप है जो उसके समय के बारे में ज्ञान देकर उसे अच्छी दिशा प्रदान कर सकते है बाकी व्यक्ति की प्रवृति पर निर्भर करता है।
2 (नीच प्रवृत्ति वालों के लिए) नीच अपनेपन से कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि तुम्हारी वजह से अगर तुम्हारे साथी का एक भी आंसू आता है तो वो तुमसे भी नीच का किरदार निभा सकता है। और शायद सबक तुमको सबसे अच्छा वहीं से मिले मगर अंतिम परिणाम तक पहुंचना ही क्यों?
शाही कलम
मनीष जख्मी

Saturday, April 20, 2024

निर्भय।। Nirbhaya by Manish jakhmi

इस जीवन में ना जाने कितने ही तरीकों से जीने की प्रक्रियाएं है, वैसे तो बीता हुआ कुछ मायने नहीं रखता परंतु अब कुछ सवाल ऐसे भी होते है जिनके जवाब हमारे भूतकाल से ही मिल सकते है जिनके लिए मनुष्य वापस से वही परिस्थिति बनाता है जो वो पहले से जी चुका, यानी सवाल इतना जरूरी था की इस कीमती समय को जाया करके पीछे जाना, परन्तु उस पीछे जाने में कुछ जवाब ऐसे भी होंते है जिनसे आने वाली मुसीबतों (बुरी परिस्थिति) को आराम से संभाल सके क्योंकि मुसीबत कभी टलती नहीं अपितु उससे सामना करना पड़ता है, बस निर्भय वही रहेगा जो उसे अपना मानेगा। बाकी व्यक्ति की प्रकृति पर निर्भर करता है।

तस्बीह